फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पत्नी के साथ न जाने पर युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर

Wed, 12 Apr 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के साथ न जाने से आहत युवक ने खुद को आग लगा ली। गंभीर दशा में युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार, रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़वल गांव निवासी मो. वाहिद उर्फ तारा की शादी देवा कोतवाली क्षेत्र के सिपहिया गांव निवासी रहमान के यहां से हुई थी। उसकी पत्नी इस समय मायके में ही थी। सोमवार को मो. वाहिद पत्नी को साथ ले जाने के लिए आया था। ससुराल में ही उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया। इससे आहत वाहिद वापस अपने घर आ गया और रात करीब आठ बजे खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। अफरातफरी के बीच लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। वाहिद को झुलसी हालत में देवा सीएचसी ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के भाई शाहिद अहमद को इसकी सूचना दी। देवा के इंस्पेक्टर अवधेश यादव ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें