सिरौलीगौसपुर थाना कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम मेला रायगंज मजार के पास सोमवार शाम साइकिल से जा रहे युवक को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। नगर क्षेत्र के गुढाडाल मऊ निवासी कमलेश कुमार 45 वर्ष सोमवार शाम करीब सात बजे अपनी बहन के ससुराल सहादतगंज जा रहा था। बदोसराय सफदरगंज मार्ग स्थित मेला रायगंज मजार के पास पीछे से एक वाहन ने टक्कर मारी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं रविवार देर रात लखनऊ मार्ग के दहिला टेलीफोन टावर के समीप विपरीत दिशा से आई दो ट्रकों के भिड़ने से चालक मैनपुरी जिले के बेवर थाना व कस्बा निवासी राजू (42) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सीएचसी पर भर्ती कराया जहां से गंभीर अवस्था में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सोमवार को लखनऊ मार्ग पर दहिला के समीप पैदल जा रहे रामसजीवन बाइक की टक्कर से घायल हो गए।
वहीं दोपहर में दहिला मोड़ पर शिवनाम की ओर से आई बोलेरो लखनऊ की ओर से आ रही डीसीएम से टकरा गई। बोलेरो सवार चालक फूलचंद्र पुुत्र भवानी प्रसाद निवासी मिर्जागढ़ थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।