बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की शाम ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है। बाराबंकी-बुढ़वल रेलखंड पर बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की शाम करीब पांच बजे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
लोगों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस व आम्रपाली एक्सप्रेस दोनों विपरीत दिशाओं में गुजरी। दोनों ट्रेनों के गुजर जाने के बाद दोनों लाइनों के बीच युवक को गिरा पड़ा देखा गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की आयु करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी बुढ़वल ने शव को कब्जे में लिया है। उसके द्वारा ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।