फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का अनुसरण कर रही है दुनिया : डॉ. दिनेश

Fri, 09 Jun 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का समापन समारोह बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अयोध्या स्थित बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभशरण और मुख्य वक्ता आरएसएस के अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास संयोजक डॉ. दिनेश रहे।
विज्ञापन



समारोह में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि पूरी दुनिया भारत का अनुसरण कर रही है। दुनिया आयुर्वेद के महत्व को समझ रही है और योग दिवस मना रही है। दुनिया में भारत की कीमत बढ़ी है और देश को देखने का नजरिया भी बदला है। उन्होंने कहा कि हमारी पूजा पद्धति कोई भी हो, लेकिन देश के प्रति भक्ति रखने वाले लोग चाहिए। देशभक्त व संस्कार युक्त व्यक्ति निर्माण का काम संघ करता है। अभी हाल ही में बालासोर में रेल दुर्घटना के बाद शासन और प्रशासन से पहले संघ के स्वयंसेवक सेवा कार्य के लिए वहां पहुंचे।


महंत ने कहा कि देशभक्ति व परमात्मा की भक्ति संघ सिखाता है। संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक किसी संत से कम नहीं है। मठ मंदिर व धर्म की सुरक्षा संघ के कारण हो रही है। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार व गुरु जी परमात्मा के स्वरूप थे। संघ का एक-एक स्वयंसेवक महात्मा है। वर्ग कार्यवाह अंबिका प्रसाद ने बताया कि वर्ग में अवध प्रांत के 26 जिलों से 401 शिक्षार्थी स्वयंसेवक आए थे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि वर्ग में भोजन के लिए सभी वर्गों के 6000 परिवारों से एक लाख 20 हजार रोटियां आईं। एक दिन में करीब 350 परिवार अपने घर से पूरा भोजन बनाकर लाए और अपने हाथ से स्वयंसेवकों को भोजन कराया। इस मौके पर सह वर्ग कार्यवाह वेद प्रकाश, प्रांत प्रचारक कौशल, सह प्रांत प्रचारक संजय, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे, प्रांत प्रचारक प्रमुख यशोदानंद, राजकिशोर, गंगा सिंह, सुरेंद्र, गंगावत्स ,अशोक केडिया, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, कामाख्या धाम के चेयरमैन शीतला शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें