फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदारों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 19 Jul 2016 11:35 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में मंगलवार को डीआरडीए सभागार में धरना देते राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व (प्रशासनिक) अधिकारी संघ के आह्वान पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने कार्य बहिष्कार किया जिससे मंगलवार को तहसील दिवस का दिन होने के कारण फरियादियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार सदर और संघ के जिलाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार का पद ऐसा पद है जो गांव में निचले स्तर पर मौजूद रहकर जनसमस्याओं के निराकरण का कार्य करता है।

इसके अलावा प्रशासनिक पद पर होने के बावजूद कई ऐसे कार्य भी लिए जाते हैं जो अधिकारी करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इन सबके बाद भी हम लोगों की मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। हम लोगों का ग्रेड पे 42 सौ रुपये हैं इसमें 6 सौ रुपये और बढ़ाए जाने की मांग की गई थी जिससे शासन स्तर पर स्वीकार नहीं किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीसीएस संवर्ग से चयनित होकर आने वालों अधिकारियों के कार्य में हम लोग पूरा सहयोग करते हैं। यह पद पीसीएस संवर्ग से जुड़ा होने के बाद भी इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। मात्र एक वेतन वृद्धि ही मिलती है। 
 
वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुराग सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार, प्रेमचन्द्र मौर्य, शिवमूर्ति सिंह, महेन्द्र कुमार, मनोज सिंह, नायब तहसीलदार तपस्या यादव, कविता ठाकुर, प्रज्ञा सिंह, संजय यादव, संदीप त्रिपाठी, बृजेश कुमार, मो. हारुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें