फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अस्पताल में पांच घंटे तक पड़ा रहा महिला का शव

Mon, 18 May 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सीएचसी मथुरा नगर में सीमा विवाद को लेकर बहस करते पुलिसकर्मी।  संवाद
विज्ञापन
दरियाबाद। रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह करीब 10 बजे लगभग 45 वर्षीय अज्ञात महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। स्टेशन अधीक्षक एसके राय की सूचना पर एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। नब्ज टटोलते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद स्थानीय पुलिस और जीआरपी के बीच क्षेत्राधिकार (सीमा) को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दोनों विभाग जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे। इस दौरान अस्पताल के वार्ड में ही बेड पर ही करीब पांच घंटे तक महिला का शव पड़ा रहा।

अस्पताल प्रशासन ने लंबा इंतजार करने के बाद आखिरकार मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को दी। एसपी के कड़े हस्तक्षेप के बाद पीआरवी और दरियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकार को लेकर जीआरपी इंस्पेक्टर चंद्रमणि पांडेय का तर्क था कि मौत अस्पताल में हुई है, इसलिए कार्रवाई स्थानीय पुलिस करे। वहीं, दरियाबाद इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार का कहना था कि घटना स्थल रेलवे प्लेटफॉर्म है, इसलिए यह जीआरपी का मामला है। हालांकि, एसपी के निर्देश पर आखिरकार दरियाबाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें