फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: माैसम ने बदला तेवर, बूंदाबांदी व हवाओं ने बढ़ाई गलन

Mon, 13 Jan 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तीन दिन धूप निकलने के बाद रविवार को मौसम ने यू टर्न लिया। सुबह से दोपहर तक बूंदाबांदी के बीच निकली धूप कुछ देर तक ही टिकी रह सकी। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच सूरज गुम हो गया। ठंड हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। जिससे दिन का तापमान भी 10 डिग्री तक आ गिरा। मौसम की इस उठापटक का असर फसलों से लेकर लोगों के स्वास्थ्य तक पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार की रात दो बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में धुंध छा गई। सुबह 11 बजे कि ऐसा लग रहा था कि भोर हुई हो। इस दौरान सभी देवा, कोटवासड़क, सतरिख, सूरतगंज, मसौली, निंदूरा क्षेत्र में बूंदाबादी हुई। करीब 12 बजे हल्की धूप निकली तो लोगों ने सोचा की मौसम साफ हो रहा है। लेकिन यह धूप दो के बाद उड़न छू हो गई और आसमान में बदली छा गई। दिन में भी अंधेरा सा छाया रहा।
.......................
गोरखधाम सात व वैशाली छह घंटेे लेट
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है। गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे, वैशाली एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से बाराबंकी स्टेशन पहुंच रही हैं। नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल पांच से आठ घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल चार से पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, यशवंतपुर गोरखपुुर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट हैं। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरूण रायजादा ने बताया कि कोहरे से करीब 50 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

..................................
फसलों की सिंचाई करें, गंधक का छिड़काव
नमी की अधिकता से फसलों में फफूंद लगने का खतरा बढ़ गया है। पाले और शीतलहर से फसलों की सुरक्षा के लिए खेत में सिंचाई करना एक प्रभावी उपाय है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. जेपी सिंह ने बताया कि पाले के दिनों में फसलों पर 0.2 प्रतिशत घुलनशील गंधक या 0.1 प्रतिशत घुलनशील गंधक का तेजाब 1000 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।
............................
शरीर को ठंड से बचाएं
चिकित्सकों ने बताया के मौसम की ऐसी उठापटक से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ज्यादा ठंड और नमी से भी कान का इन्फेक्शन हो जाता है। उम्रदराज लोगों में जोड़ों में अकड़न आ जाती है। इस मौसम में ज़ुकाम और खांसी होना आम बात है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि शरीर को अचानक ठंड से बचाए। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें