फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: माती व सूरतगंज में नए पुलिस थाने बनाने का रास्ता साफ

Fri, 04 Jul 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डेढ़ साल में माती व सूरतगंज में दो नए पुलिस थाने क्रियाशील हो जाएंगे। शासन ने इसके लिए निर्धारित बजट में से 8.97 करोड़ की पहली किस्त राशि जारी कर दी है। दोनों ही प्रस्तावित थानों का संचालन जनवरी 2027 से शुरू किए जाने की ताकीद भी की गई है। इन थानों के क्रियाशील होने से 127 गांव क्षेत्र की आबादी को राहत मिलने के साथ ही तराई क्षेत्र में भी हाईटेक पुलिसिंग हो सकेगी।
विज्ञापन

दोनों नए थानों के निर्माण के लिए स्वीकृत 15.95 करोड़ रुपये के बजट में से पहली किस्त राशि के बतौर 8.97 करोड़ की राशि बृहस्पतिवार को जारी की गई। साथ ही कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को 18 माह के अंदर दोनों थानों के भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने की समय सीमा भी तय कर दी है। ताकि जनवरी 2027 में दोनों थानों का संचालन शुरू हो सकें।
प्रत्येक थाने के लिए एक-एक इंस्पेक्टर, दो-दो सब इंस्पेक्टर, नौ-नौ मुख्य आरक्षी व 15-15 आरक्षी समेत 34-34 पुलिस कर्मियों के पद पहले से ही सृजित हैं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सूरतगंज थाना में मोहम्मदपुर व रामनगर थाने के 86 गांव और माती थाना में शहर कोतवाली व देवा कोतवाली के 49 गांव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

.........................
सफेदाबाद, गदिया, खसपरिया समेत 49 गांव माती में
माधवपुर, छतेना गढ़ी, गदिया, खसपरिया, भूहेरा, उरगदिया, सफेदाबाद, दनियालपुर, बस्ती, जसमंडा, कुम्हौरा, खंभरिया, खजूरगांव, हड़ौरी, नगर, केवाड़ी, सैहारा, नईमऊ, दौड़िहारा, टिकरिया, बबुरीगांव, जबरीकला, चचेंडा, तिंदौली, टाईखुर्द, टाईकला, महरौंड, सरसौंदी, जमवासी, सदवाही, सरैंया, गाैरिया, चंदौली, बरेठी, कैथी, माती, रेंदुआ पल्हरी, मुरादाबाद, नरगिसमऊ, मुजरफ्परमऊ, पवैया वीरान, धौरामऊ गांव माती थाने में शामिल किए गए हैं।

तराई के 86 गांव सूरतगंज में
सूरतगंज, बीकेपुर, बैरानामऊ, एंडौरा, रिछली, रिछला, मरौचा ईश्वरीसिंह, चंद्र सिहाली, कसौंजा, पूरनपुर, भगनापुर, फूलपुर, ममटामऊ, जिगनी, उतरावां, खडेहरा, फिरोजपुर, जयसिंहपुर, झंझरा, दुर्गापुर नौबस्ता, मसुरिहा, सालपुर, ढखवा, छंगेपुर, पिपरी, बम्हनावां, दौलतपुर, गोवा मंझारा, मंझारी, क्योटली, गोडा, बसंतपुर सहित 86 गांव सूरतगंज थाने में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें