फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एकता रैली में रही एक भारत, श्रेष्ठ भारत की गूंज

Wed, 12 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को लालपुर बाजार से एकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने झंडी दिखा कर किया। एकता रैली में स्कूली बच्चों सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान पूरा माहौल एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे से गूंजता रहा। रैली लालपुर बाजार से शहजादपुर, सोनारीपुर, बरेती आदि गांवों से होते हुए लालपुर सभा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हई। जहां मुन्ना जादूगर ने जादू के माध्यम से सभी को एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को क्षेत्रीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला प्रभारी नीरज सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विरेंद्र पुरी, रामनरेश त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राम जीवन जायसवाल, नीरज वर्मा, सचिन मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरगांव कमलेश वर्मा, अमित भार्गव, संतोष मौर्य, जवाहरलाल, उत्तम शर्मा, मनोज वर्मा व अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें