फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से दो लाख के गहने चोरी

Thu, 26 Nov 2015 11:17 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर थाने की पुलिस चौकी बारिनबाग के समीप सराफ की एक दुकान का शटर तोड़कर घुसे चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जानकारी पर व्यापारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की पर चोरों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन



थाना टिकैतनगर क्षेत्र के बारिनबाग कस्बे में बाबूलाल सोनी की सराफा की दुकान पुलिस चौकी के बगल में है। बुधवार की देर रात इनकी दुकान का शटर तोड़कर चोर वहां रखी करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब इस मामले की जानकारी हुई तो मौके पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। पुलिस चौकी के बगल में चोरी की वारदात के बाद व्यापारियों में आक्रोश भी व्याप्त हो गया है।


व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की ढिलाई के चलते क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की पर चोरों का पता नहीं लग सका है। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी गंगवार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें