फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मां को रौंदा भाई-बहन घायल

Sun, 24 Jan 2016 11:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से मां व बहन के साथ नकरसेन मेला जा रहे बाइक सवार को ट्रक को ओवरटेक करना महंगा पड़ गया। जैसे ही युवक ने ट्रक के आगे निकलने का प्रयास किया कि सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे बाइक पर बैठी महिला बीच सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों भाई-बहन घायल हो गए। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ग्राम इलमाशगंज निवासी सुरेंद्र (18) पुत्र रामसमुझ रविवार को बाइक से बहन सोनम (़16) व माता शर्मावती (45) के साथ सदरुद्दीनपुर क्षेत्र के नकरसेन मंदिर जा रहा था। कि अटवा गांव के पास जहांगीराबाद से सदरुद्दीनपुर की ओर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इसी बीच सामने से एक साइकिल सवार अचानक आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर दाहिने साइड गिर गई। सुरेंद्र व सोनम बाईं तरफ व उसकी मां बीच सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहा ट्रक महिला के ऊपर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। महिला की मौत की खबर सुनकर आसपास गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को जहांगीराबाद के निजी चिकित्सक के यहां भेज दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यातायात नियमों का पालन न करने में आए दिन लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवांते हैं। उसके बावजूद भी लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है। यह हादसा भी यातायात नियमों की अनदेखी के चलते हुआ। यहां तक कि बाइक चालक सुरेंद्र बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में इस तरह की चर्चाएं आम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें