फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति गीत

Mon, 17 Aug 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जीआईसी ऑडिटोरियम में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। विभाग
विज्ञापन
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराया गया। छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। जगह-जगह देशभक्ति गीत गूंजते रहे। इस दौरान ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने एसपी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार सीएमओ डॉ. रंजन गौतम, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी व बीएसए नवीन पाठक ने अपने-अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित जनपद स्तरीय मुख्य समारोह में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा शामिल हुए। उन्होंने जिलाधिकारी, जिला पंचायत प्रशासक, एमएलसी, जिलाध्यक्ष भाजपा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि यह आजादी हजारों अमर बलिदानों की देन है। हमें उनके त्याग को कभी नहीं भूलना चाहिए। देश को स्वतंत्रता लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सुदन, डीएफओ आकाशदीप बधावन, एडीएम निरंकार सिंह व राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

-
ऑडिटोरियम में तालियों की गड़गड़ाहट
ऑडिटोरियम में मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया। परिषदीय स्कूलाें की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को जीवंत किया। छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें