फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दस होनहार सीएम के हाथों आज पाएंगे सम्मान

Mon, 13 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने लखनऊ पहुंचीं जनपद की मेधावी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला की तरफ से मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रतिभा सम्मान समारोह में जनपद के दस मेधावियों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे। सम्मानित किए जाने वाले जनपद के मेधावियों में शामिल छात्राओं ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपनी धाक जमाई है। सोमवार की सुबह यह सभी होनहार लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में जनपद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दस मेधावी शामिल किए गए हैं। मेधावी सूची में शामिल श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की अंजली वर्मा ने हाईस्कूल में जनपद टॉप किया है। महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की साक्षी वर्मा ने इंटरमीडिटए में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

इसी कॉलेज की प्रतिमा सिंह व सोनाली वर्मा ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा तो प्रेरणा वर्मा ने इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की आयुषी सिंह ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में पांचवां व इसी कॉलेज की आयुषी चौधरी ने छठा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


जय हिंद इंटर कॉलेज आवास विकास कॉलोनी की स्वेच्छा ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में आठवां, रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज बड़ेल की कनुप्रिया ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की आकांक्षा सिंह ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।

इन सभी मेधावियों को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सोमवार की सुबह ही महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज लखेड़ाबाग में करीब आठ बजे कई मेधावी पहुंच गए। कुछ छात्राएं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर में पहुंच कर साधन का इंतजार करती रही।

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की बस से स्कूल में मौजूद छात्राएं जीजीआईसी नगर पहुंची। करीब बीस मिनट तक बस यहां पर रही। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक हरिशंकर सैनी भी मौजूद रहे। प्रदेश टॉपर रही साक्षी वर्मा तबियत खराब होने से नहीं जा सकी।

रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा कनुप्रिया अभिभावकों के साथ सीधे लखनऊ रवाना हो गई। महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा सोनाली पहले से ही लखनऊ में है। जयहिंद इंटर कॉलेज आवास विकास कॉलोनी की छात्रा स्वेच्छा भी पहले से ही लखनऊ पहुंच चुकी है।

महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की बस से शेष छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ सुबह करीब नौ बजे बाराबंकी से रवाना हुए। बस में कॉलेज का स्टाफ भी था। कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकिशोर शुक्ल भी अपने वाहन से बस के साथ ही रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें