फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक सपा में नई जान फूंक दूंगा : बेनी

Sun, 12 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में बेनी प्रसाद वर्मा का राज्य सभा सांसद बनाए जाने पर शहर आगमन पर बधाई देते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद जिले में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि पार्टी में जिस उद्देश्य से वापस आया हूं वह उद्देश्य जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह अभियान दिसंबर तक चलेगा और दिसंबर तक सपा को फिर से सत्ता में वापस लाने लायक बना दिया जाएगा। इससे पूर्व जिले में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा शहर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ बॉर्डर से ही जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उसके बाद बेनी बाबू ने मोहनलाल वर्मा डिग्री कॉलेज पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी बांटी और सबका आभार व्यक्त किया।

बेनी पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि सपा ने किसानों, गरीबों, बेरोजगारों के लिए जो काम किया है वो किसी पार्टी ने नहीं किया। बस सपा अपने कराए गए विकास कार्यों का प्रचार नहीं कर पाई। कांग्रेस किसी टक्कर में नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा, भाजपा के चेहरे को राजनीति में भद्दा बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यह कोई नजर नहीं आएगा। भाजपा दिखावे की सरकार है काम कम प्रचार ज्यादा करती है। सपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिसंबर तक सूबे में सपा को दोबारा खड़ा कर दूंगा।

पार्टी अपने कार्यों की बदौलत फिर सत्ता में आएगी। इस मौके पर सदर विधायक सुरेश यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, पूर्व सासंद रामसागर रावत व विधायक राममगन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें