फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हनुमान जन्मोत्सव पर जयकारों से गूंज उठे मंदिर

Fri, 03 Apr 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर ​स्थित द​​क्षिणी हनुमान मंदिर।
विज्ञापन
बाराबंकी। मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्, वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये... हनुमान जन्मोत्सव पर यह पंक्तियां बृहस्पतिवार को मंदिरों में साकार हो रही थी। शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं सुंदरकांड पाठ और बजरंगबली का चोला बदला गया और भव्य आरती व भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर आरती की और भोग लगाया। इस दौरान भगवान श्रीराम और पवन पुत्र हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। शहर के धनोखर मंदिर, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, दशहरा मंदिर के अलावा विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
धनोखर मंदिर में बजरंगबली का दिव्य शृंगार किया गया। पुजारी मुरारी लाल बाजपेई के सानिध्य में बाबा का चोला बदलने के साथ विशेष आरती हुई। इसके साथ ही ढोल, मंजीरा और झांझ की मधुर थाप पर भक्तों ने बजरंगबली का गुणगान करते हुए भजनों का गायन किया। इसके बाद भंडारे का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन के बाद केक काटा गया। इसके अलावा लखपेड़ाबाग स्थित बालाजी हनुमान मंदिर, कैलाश आश्रम, श्री राम वन कुटीर हड़ियाकोल में रोग हरण हनुमान मंदिर, रामसनेहीघाट में पुराना हनुमान मंदिर, छोटी हनुमानगढ़ी मंदिर, बीबीपुर मंदिर, विजई हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। भक्तों ने हनुमान चालीसा के साथ सुंदरकांड का पाठ कर अपने राम भक्त हनुमान से सुख समृद्धि का आशीष मांगा।

भंडारे में छका प्रसाद
फोटो- 17
घुंघटेर। निंदूरा क्षेत्र के मोहसड गांव में श्री पंचमुखी निर्मित हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले शोभायात्रा निकाली गई। पीले वस्त्रों में सुसज्जित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरूष भजनों पर नृत्य करते चल रहे थे। गाजे-बाजे संग गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारा लगाते आगे बढ़ते रहे।
नवनिर्मित मंदिर शोभायात्रा पहुंचने पर गायत्री शक्तिपीठ टिकैतगंज के आचार्य कृष्णा जायसवाल की टोली ने वैदिक मंत्रों के बीच प्राण-प्रतिष्ठा कराई। भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
बाक्स-
बदला गया बाबा का चोला
फोटो- 18
रामनगर। लखरौरा मोहल्ला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, पक्का तालाब हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। दोपहर में भोग लगाकर आरती की गई, सुबह से ही घंटा-घड़ियाल बजते रहे, शाम को हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। सिरौली गौसपुर क्षेत्र केक खजुरिया गांव में अबोध बालक को हनुमान जी का स्वरूप बनाकर धूप, दीप और आरती उतारकर पूजा-अर्चना की गई है।
बीबीपुर मंदिर में विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन-अर्चन किया गया। हनुमान जी का महाभिषेक गाय के दूध, दही, चीनी, शहद, देसी घी, गुलाब जल से अभिषेक कर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें