फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हमीरपुर, भेड़िया, जयपालपुर की टीमों ने अगले राउंड में किया प्रवेश

Wed, 31 Dec 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवर गड्डी (सीतापुर)। डॉ. यशपाल सिंह क्रिकेट ग्राउंड में चल रही ग्राम पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को हमीरपुर, भेड़िया, जयपालपुर की टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला हमीरपुर व परेवाजाल टीम के बीच हुआ, जिसमें हमीरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए परेवाजाल की पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। इस तरह हमीरपुर टीम 21 रनों से विजयी रही। दूसरा मैच भेड़िया व खानीपुर के मध्य खेला यगा। इसमें भेड़िया की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं तीसरा मुकाबला जयपालपुर और बलवंतपुर की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जयपालपुर की टीम विजेता रही। आयोजकों ने बताया कि जीती हुई टीमाें ने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। उन्होंने बताया कि आगे होने वाले सभी मैच रोमांचक होने के आसार है। इस दौरान टूर्नामेंट के संरक्षक डॉ. विनय मोहन, अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, आदित्य, भानू, उत्तम कश्यप, वैष्णवी सिंह, दिवाकर, प्रभात यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें