फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कड़ी सुरक्षा के बीच आठ केंद्रों पर होगी दरोगा भर्ती परीक्षा

Sat, 14 Mar 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में आठ केंद्रों पर शनिवार को दरोगा भर्ती परीक्षा होगी। इसको लेकर सुरक्षा के कड़ेे इंतजाम किए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक और एक जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। असुविधा से बचने के लिए सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचे। सुरक्षा के तहत इसे तीन जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है। सीसीटीवी कैमरों से इसकी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा दो दिन और दो पालियों में होगी इसको लेकर अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू परास्नातक महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, राजकीय इंटर कॉलेज जाटा बरौली और राजकीय पालीटेक्निक जहांगीराबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने को लेकर स्टैटिक और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। बताया कि केंद्रों के आसपास सौ मीटर के दायर में आने वाली सभी फोटो स्टेट तथा साइबर कैफे की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी आदेश का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि तीन परीक्षा केंद्र केवल शहर से बाहर हैं बाकी सभी शहर में हैं। इसलिए अभ्यर्थी किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

-
परीक्षा केंद्रों के लिए चलेंगी बस
बस स्टेशन प्रभारी केंद्र प्रभारी एके अवस्थी ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के रूट पर बसों की व्यवस्था कर दी गई है। प्रत्येक निर्धारित मार्ग पर बसें लगा दी गई हैं, ताकि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी बसों के लिए चालक और परिचालकों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

-
परीक्षार्थी क्या साथ लाएं
प्रिंटेड एडमिट कार्ड साथ लाएं।
आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस अन्य फोटो पहचान पत्र।
पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
काला या नीला बॉल पॉइंट पेन साथ रखें।
जूते-मोजे की जगह चप्पल या सैंडल पहनकर आए
मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी, पर्स या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न रखे
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें