कोठी कस्बे के बीएमसी केंद्र भवानी बक्सर पुरवा में द्वितीय छत्रपति शिवाजी महाराज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गैर जनपदों सहित कुल 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच मरकामऊ और बहरौली के बीच खेला गया, जिसमें मरकामऊ टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला कोठी और मवई के बीच हुआ, जिसमें कोठी की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच मदनी क्लब लखनऊ और लखनऊ के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ की टीम ने बाजी मारी।
लीग मैच के बाद 18 टीमों में 8 टीमों ने क्वार्टर मैच में प्रवेश किया जिसमें मीरापुर पूरा बेलवा सिंदुरवा लखनऊ मवई कोठी क्वार्टर का पहला मैच मीरपुर और पूर्व बिल्लाओं के बीच हुआ। इसमें पूर्व बिलों ने जीत दर्ज की।
सुलतानपुर, लखनऊ सहित क्षेत्र की मीरापुर, बाल 4 वर्ष, असंद्रा, मवई, जैतपुर आदि क्षेत्रों की टीमों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजक बीएमसी सचिव राजेंद्र प्रसाद वर्मा और राज नारायण सिंह उर्फ कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देर रात तक खेला जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, पराग दुग्ध संघ के मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह मोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लंबरदार, सुधीर कुमार, अशोक कुमार सचन, संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।