फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय नहीं खुलने पर रोका वेतन

Sat, 02 Jan 2016 11:34 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ के ईश्वरी गंज प्राथमिक विद्यालय में नहीं खुलने की प्रधान की सूचना पर सहायक अध्यापिका का एक दिन का वेतन रोका गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रामनगर ग्राम पंचायत के ईश्वरी गंज प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापकों के नहीं पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई ठप है। ग्रामीणों के मुताबिक अक्सर विद्यालय बंद रहने से स्कूल पहुंचे बच्चों को घंटाें इंतजार कर लौटना पड़ता है। शनिवार को प्रधान प्रतिनिधि के पहुंचने पर दस बजे विद्यालय में ताला लटका मिला। प्रधान प्रतिनिधि गंगा सिंह ने कहा विद्यालय बंद होने से बच्चे बाहर खेल रहे थे तथा इंचार्ज अध्यापक से संपर्क करने पर उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।

खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष को विद्यालय बंद होने की सूचना देेने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। खंड शिक्षा अधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया मामले की जांच करने पर विद्यालय बंद मिला है। कहा कि इंचार्ज अध्यापक सूर्य नरायण सिंह के अनुसार वह दस बजे स्कूल से लौट गए थे तथा सहायक अध्यापक मंजू देवी बिना पूर्व सूचना के गायब रहीं। सहायक अध्यापिका का एक दिन का वेतन रोक कर इंचार्ज अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें