फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: देवीपाटन मंदिर से चीनी मिल तक फोरलेन होगी सड़क

Sun, 06 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
तुलसीपुर में श​क्तिपीठ देवीपाटन जाने वाला मार्ग।  -संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से चीनी मिल गेट तक फोरलेन सड़क बनाने की कवायद फिर से शुरू हो गई है। इसके लिए शासन से 32.10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इससे पहले इस सड़क निर्माण में 31.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे लेकिन शिकायत के बाद टेंडर निरस्त कर दिया गया था। सड़क बनने से श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


51 शक्तिपीठ में शामिल शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना करने आते हैं। चैत्र एवं शारदीय नवरात्र में कई प्रांतों के अलावा नेपाल राष्ट्र के श्रद्धालु भी मां पाटेश्वरी धाम पहुंचते हैं। चैत्र नवरात्र में एक माह तक राजकीय मेले का आयोजन भी होता है।

तुलसीपुर रेलवे स्टेशन से मंदिर तक टू-लेन सड़क बनी है। ऐसे में भीड़ बढ़ने पर जाम की समस्या हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन से प्रस्ताव स्वीकार करते हुए बजट जरी कर दिया गया है।
विज्ञापन


श्रद्धालु राम कृपाल, सहज राम, माहतो व विवेक चौरसिया आदि ने बताया कि सड़क का चौड़ीकरण होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। राजकीय मेले के दौरान श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।


शीघ्र शुरू होगा निर्माण
मां पाटेश्वरी देवी मंदिर मुख्य गेट से बलरामपुर चीनी मिल तक फोर-लेन सड़क बनाने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-कुमार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें