फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रामायण आज भी सिखाती है जीवन जीने की कला

Sun, 25 Oct 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में शनिवार को एक दो दिवसीय शैक्षणिक व साहित्यिक समागम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम आदिकवि वाल्मीकि का साहित्यिक योगदान विषय पर केंद्रित है। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी वाक्पटुता का प्रदर्शन किया। इस समागम का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को महर्षि वाल्मीकि के कालजयी साहित्य से जोड़ना है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सीताराम सिंह ने रामायण के आदर्शों को आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने मानव जीवन में त्याग, करुणा, सत्य, न्याय और मर्यादा के महत्व पर जोर दिया। बी.ए. और बी.एस.सी. के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। मुस्कान भारती, साक्षी, अभिजीत वर्मा और प्रियंका चौधरी सहित कई प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर अनिल विश्वकर्मा, प्रोफेसर अमित कुमार, प्रोफेसर मनीष पाण्डेय और प्रोफेसर मानव सिंह उपस्थित रहे। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव और हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनिता सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रोफेसर शार्दूल विक्रम सिंह, प्रोफेसर विजय वर्मा और डॉ. अजीज रज़ा भी मौजूद रहे। एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार की देखरेख में व्यवस्थाएं संभालीं। हिंदी विभाग के प्रोफेसर कृष्ण कांत चंद्रा ने मंच का कुशल संचालन किया। भाषण प्रतियोगिता का परिणाम 26 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें