फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: युवती की जलकर मौत के मामले में नामजद पंपकर्मी को भेजा जेल

Sun, 22 Feb 2026 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना परिसर के पीछे सौ मीटर की दूरी पर खेत में तीन दिन पहले जली मिली युवती की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद युवक से लंबी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच अब प्रताड़ना की संभावना के बिंदु पर प्रमुख रूप से केंद्रित है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि रामनगर कोतवाली क्षेत्र के शायपुर बंजरिया गांव निवासी आरोपी अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
यह है मामला-
बृहस्पतिवार की दोपहर युवती घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी और कुछ ही देर बाद वह घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में गंभीर रूप से जली अवस्था में मिली थी। करीब 80 प्रतिशत झुलसी युवती लखनऊ के सिविल अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मौत से पहले दर्ज बयान में युवती ने कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक का नाम लिया था। बड़ी बहन की तहरीर पर दूसरे दिन पंप कर्मी अखिलेश यादव और तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ शंका के आधार पर प्राथमिकी की गई। पुलिस ने अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि घटना के समय और लखनऊ में था। लेकिन प्रताड़ना की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें