फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चार करोड़ से बदलेगी सैदुवा तालाब की तस्वीर

विज्ञापन
फतेहपुर कस्बे में बाईपास रोड स्थित इसी सैदुवा तालाब का किया जायेगा सौंदर्यीकरण।
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित सैदुवा तालाब का सुंदरीकरण कराएगी। इसके लिए 4.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यों का खाका तैयार कर स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद तालाब का सुंदरीकरण कर इसे एक पर्यटन स्थल के बतौर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहपुर नगर पंचायत रोड पर गाटा संख्या 253 सैदुवा तालाब दर्ज जिसका रकबा 1.189 हेक्टेयर है। इस तालाब के किनारे बसी बस्तियों से निकलने वाला गंदा पानी तालाब में गिरता है। इस कारण तालाब का पानी पूरी तरह से प्रदूषित और जलकुंभियों से पट गया है। इलाके में सुबह-शाम सैर करने के लिए भी कोई स्थान नही है। इसके चलते ही नगर पंचायत ने 4.65 करोड़ रुपये खर्च कर इस तालाब की तस्वीर को बदलने का प्रस्ताव तैयार किया है।
ताकि इसे पर्यटन स्थल के बतौर विकसित कर क्षेत्रीय लोगों को सुबह-शाम सैर करने के साथ योगा करने के लिए साफ सुरक्षित स्थान भी उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए तालाब के प्रदूषित पानी को साफ करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के साथ ही तालाब के आसपास हरियाली के साथ बच्चों के खेलने के लिए पार्क के साथ तालाब के चारों तरफ सीढियां, हाईमास्ट लाइट, फव्वारा आदि की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा चुका है। बजट मिलते ही प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें