फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिसके नाम जनसेवा केंद्र, वही करेगा संचालित

Tue, 17 Feb 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को सीडीओ अन्ना सुदन के साथ विकासखंड बंकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय प्रणाली तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विकासखंड परिसर के बाहर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। कहा, दोबारा अतिक्रमण होता है तो कार्रवाई करें। परिसर को स्वच्छ व सुरक्षित बनाएं। कहा, जनसेवा केंद्र उसी व्यक्ति द्वारा संचालित हो, जिसके नाम से स्वीकृत है। डीएम ने प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। कैंटीन में कार्यरत महिला ने बताया कि यहां कार्य करने से वह आत्मनिर्भर बनी हैं। इसके बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार धूप-अगरबत्ती सहित अन्य उत्पादों का देखा।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत निर्मित मॉडल आवास का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय तथा मनरेगा सीएलएफ लैब का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पुराने कर्मचारी आवासों के जीर्णोद्धार के लिए शासन से नियमित पत्राचार करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि विकास खंड की समग्र व्यवस्थाएं सही मिली हैं। अतिक्रमण हटाने और स्वयं सहायता समूहों के कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें