जामों। पूरे चितई गांव में रविवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए गांव-गांव पार्टी का जनाधार बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला महासचिव इस्तखार अहमद ने की। कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। रियाज अहमद, महफूज आलम, शोएब पठान, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद यूनुस और कलीम गुर्जर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।