फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 20 लाख की मशीन से होगी आंख की 15 तरह की सर्जरी

Sun, 10 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की स्वास्थ्य सेवाओं में अब एक बड़ा सुधार होने जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल को करीब 20 लाख रुपये की लागत वाली अत्याधुनिक सर्जिकल ऑप्थेलमिक माइक्रोस्कोप मशीन उपलब्ध कराई गई है। इसके स्थापित होते ही आंखों के जटिल ऑपरेशन न केवल आसान होंगे, बल्कि पहले से अधिक सुरक्षित भी हो सकेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस नई मशीन के लगने से मोतियाबिंद के अलावा आंखों की 15 से अधिक प्रकार की सर्जरी को उच्च सटीकता के साथ किया जा सकेगा। अब तक पुरानी तकनीक या उपकरणों के कारण जिन ऑपरेशनों में कठिनाई आती थी, उन्हें अब आधुनिक तकनीक के जरिए बेहतर ढंग से किया जाएगा। जल्द ही इस मशीन को ओटी में स्थापित कर मरीजों का उपचार शुरू कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में तीन विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात हैं। इनमें डॉ. राजीव वैश्य और डॉ. कुमुद सिंह फेको सर्जरी में प्रशिक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें