बाराबंकी। शुक्रवार को शहर स्थित एक लॉन में आयोजित पूर्वमिलन समारोह में मौजूद जवाहर नवोदय विद्यालय बाराबंकी के पूर्व छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा शुक्रवार को शहर स्थित एक लॉज में पूर्व एवं वर्तमान छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें 1999 बैच के छात्रों ने भी हिस्सा लिया जो आज किसी न किसी सरकारी पद पर कार्यरत हैं। समारोह में शिक्षा रोजगार एवं हम विषयक पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर 1999 बैच के इंजीनियर रामराज, डॉ. रामचंद्र,1993 बैच के फैजाबाद डीडी एग्रीकल्चर, डॉ. दिनेश कनौजिया युवा वैज्ञानिक, दिनेश कुमार स्टेशन मास्टर समेत कई पूर्व छात्रों ने शिरकत की। उन्होंने वर्तमान के छात्रों से परिचय प्राप्त किया
और विद्यालय के अनुसाशन की वजह से कोई भी मुकाम हासिल करने की सलाह दी जो स्वयं छात्र जीवन के समय किया उसके बारे में चर्चा की। इस मौके पर धीरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, अखिलेश पटेल, शिव कुमार, मनीष सिंह, डॉ. आदित्य वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पूर्व छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया।