फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में घर राख, तीन मवेशी झुलसे

Fri, 25 Mar 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
एचपीयू परिसर में तनाव - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
कुम्हारनपुरवा मजरे पारा में शुक्रवार की शाम एक घर में लगी आग में तीन मवेशी झुलस गए जबकि पूरा घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के कुम्हारनपुरवा मजरे पारा गांव निवासी रमापति प्रजापति के घर में शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे घर में आग लग गई। आग की लपटों ने थोड़ी ही देर में पूरे घर को चपेट में ले लिया। अग्निकांड में घर के बाहर छप्पर के नीचे बंधे तीन मवेशी चपेट में आ गए।

ग्रामीणों ने मवेशियों की रस्सी काट उन्हें बचाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार के यहां तन पर रहे कपड़ों के अलावा घर में अनाज का एक दाना तक नहीं बचा। मवेशियों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें