घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
रविवार
की सुबह कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के गजाखेरा मजरे बडनापुर गांव निवासी
रामलखन पाल (60) पुत्र मंगल अपने कमरे में छत के सहारे फांसी के फंदे पर
लटका पया गया। जानकारी पर परिवारीजनों ने कमरे का कुंडा तोड़ कर उसे तत्काल
फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक रामलखन की मौत हो गई थी।
मृतक के तीन
पुत्रों में दो दिल्ली में नौकरी करते है। गांव के घर पर मौजूद छोटे पुत्र
हनुमान ने बतया वह बीते तीन वर्ष से दिमागी तौर पर परेशान था। परिवारीजनों
ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाल
चंद्रशेखर सिंह ने कहा कोतवाली पुलिस के पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।