पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के निर्देश पर शनिवार की रात्रि जनपद के सभी थानो की पुलिस ने टीमें गठित करके वांछित अपराधियो /वारंटियो की गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जनपद के सभी थानों को मिलाकर 43 वारंटी व 37 वांछित अपराधी गिरफ्तार किए हैं।
पकड़े गए वांछित अपराधियों में एक ढाई हजार का इनामी बदमाश भी शामिल है। वहीं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त मिले दो महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर तीन शराब भट्टी व 120 लीटर शराब बरामद की गई है।