फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जीवन स्तर में सुधार लाना योजना का उद्देश्य

Tue, 19 May 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है। इसका लक्ष्य चिह्नित परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसी मूलभूत सुविधाएं देना है। रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा से उनके जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना भी योजना का उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। यह लाभ समयबद्ध और पूरी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाना चाहिए। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने गुणात्मक सुधार के लिए संचालित योजनाओं पर बल दिया।
मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और किसान सम्मान निधि की समीक्षा की गई। मनरेगा और स्वरोजगार योजनाओं के अलावा अन्य जनहितकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की हुई। इस पर डीएम ने वंचित पात्र परिवारों को तत्काल लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अभियान की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने ग्राम स्तर पर संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सुदन, डीडीओ भूषण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें