फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एसपी सत्येंद्र सिंह ने संभाला चार्ज

Fri, 30 Dec 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में अपना चार्ज संभाल लिया है। वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अफसर सत्येंद्र सिंह लखनऊ के पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात थे। वह इससे पहले बिजनौर व लखीमपुर जिले के पुलिस कप्तान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


कार्यभार संभालने से पहले एसपी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा जिले के अपराध पर रोकथाम के लिए कड़े उपाए किए जाएंगे। इलाकों में पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

कार्यभार ग्रहण के दौरान कप्तान ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व दक्षिणी से जिले के समीकरण पर चर्चा करते हुए कई मुद्दों पर जानकारी भी हासिल की। मालूम हो कि दो दिन पूर्व जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह का तबादला शासन के निर्देश पर कुशीनगर जनपद के लिए हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें