फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 49 गांवों वाला नया माती थाना इसी सप्ताह होगा शुरू

Thu, 26 Mar 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ सीमा से सटे गांवों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में नया माती थाना अब शुरू होने को तैयार है। नवरात्र के बाद इसी सप्ताह इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जिले में थानों की संख्या बढ़कर 24 हो जाएगी।
विज्ञापन


करीब दो वर्षों से इस थाने की स्थापना को लेकर शासन स्तर पर कवायद चल रही थी। अब भवन, स्टाफ और अन्य व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद इसे हरी झंडी मिलने जा रही है। नए थाने में एक इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर, नौ मुख्य आरक्षी और 15 आरक्षी समेत कुल 34 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। हर थाने से एक एक सिपाही लेने की कवायद जारी है। माती थाना देवा और शहर कोतवाली क्षेत्र के 49 गांवों को मिलाकर बनाया गया है। इनमें माधवपुर, छतेना गढ़ी, गदिया, खसपरिया, भूहेरा, उरगदिया, सफेदाबाद, दनियालपुर, बस्ती, जसमंडा, कुम्हौरा, खंभरिया, खजूरगांव, हड़ौरी, नगर, केवाड़ी, सैहारा, नईमऊ, दौड़िहारा, टिकरिया, बबुरीगांव, जबरीकला, चचेंडा, तिंदौली, टाईखुर्द, टाईकला, महरौंड, सरसौंदी, जमवासी, सदवाही, सरैंया, गाैरिया, चंदौली, बरेठी, कैथी, माती, रेंदुआ पल्हरी, मुरादाबाद, नरगिसमऊ, मुजरफ्परमऊ, पवैया वीरान, धौरामऊ व माती समेत कुल 49 गांव शामिल हैं।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि माती थाने के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह थाना शुरू होने के बाद लखनऊ सीमा से लगे गांवों में पुलिस की पहुंच तेज होगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें