फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मृतकों के नाम बरकरार, जिंदा सूची से गायब

Tue, 30 Dec 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्थानीय ब्लॉक के कई गांवों में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन होने के बाद घमासान की स्थिति है। मृतकों के नाम सूची में बरकरार हैं, जबकि जिंदा सूची से गायब हैं। लगभग सभी गांवों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। बीएलओ पर ग्रामीण लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उजरवारा के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि 2021 की मतदाता सूची में 1488 मतदाता थे। पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची में मृतक दिलीप कुमार, रेणु देवी, राम सुचित, किशोरी लाल, नसीम व लाला राम के नाम अब भी दर्ज हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत छोड़ चुके नसीम, आयशा, सलमा, इरफान, सलीम, सीमा, इजरायल, फुरकान, मीरा बानो, आफताब, उस्मान, मीना सिंह, अमरेश कुमार, विनय कुमार व माया देवी आदि के नाम शामिल हैं। आयुषी नामक एक नाबालिग का नाम भी मतदाता सूची में हैं। कई जिंदा लोगों के नाम कट गए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत गौरा गजनी के प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि 2021 में 2462 मतदाता थे, इस बार की प्रकाशित सूची में 2774 मतदाता है। इस सूची में जगरानी, पीर मोहम्मद, शिव कुमारी, सुशीला देवी, मनमोहनी, समेत करीब 25 मृत मतदाताओं के नाम सूची से नहीं हटे। जबकि गांव 40 पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता से गायब हैं। वहीं ग्राम साढ़ेमऊ में वीरेश चंद्र, वीरेंद्र कुमार, उषा देवी, बुद्धीनाथ व रानी देवी के नाम मृत्यु के बाद सूची में हैं। वहीं गांव छोड़ चुके बबलू, सलीम, कमरजहां व वकील के नाम भी सूची से नहीं काटे गए हैं।
एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि जहां भी मतदाता सूची में त्रुटि पाई जा रही है। 30 दिसंबर तक उनकी दावा आपत्ति बीएलओ व निर्वाचन कार्यालय में दी जा सकती है। जांच कराकर सभी दावा और आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें