फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: गांव में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, पत्नी की हो चुकी मौत... इकलौता बेटा दिल्ली में करता नौकरी

Mon, 29 Dec 2025 01:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में अधेड़ का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। इकलौता बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में सोमवार की सुबह अधेड़ का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर पेड़ से लटकता मिला। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


घटना रामनगर थाना क्षेत्र के सोंधवा गांव की है। गांव के ही रनधीर सिंह (55) का शव पेड़ से लटकता मिला है। परिजनों के अनुसार, रनधीर रविवार की रात करीब 8 बजे वह नशे की हालत में घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं था। सुबह उनकी तलाश की जा रही थी। इसी समय बड़े भाई अमरेश कुमार ने आम के पेड़ से शव लटकता देखा।

परिजनों ने बताया कि रनधीर की पत्नी का करीब दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनको एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों की शादी हो चुकी है। पुत्र दिल्ली में रहकर काम करता है। पत्नी के निधन के बाद से रनधीर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह नशे के आदी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें