फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी योजनाओं में शामिल हो पात्रों के नाम: सतीश

Wed, 19 Mar 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
दरियाबाद ब्लॉक सभागार में अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक करते राज्यमंत्री सत
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि शासन की सभी योजनाओं में पात्रों के नाम शामिल किए जाएं। इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अगानपुर के सचिव उपकार सिंह से पूछा कि आवास सर्वे की सूची अपलोड क्यों नहीं की गई। राज्यमंत्री ने नाराज होकर सचिव को जमकर फटकार लगाई। कहा कि अगर एक भी पात्र छूट गया तो जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा। राज्यमंत्री ने कहा कि जब तक आवास सर्वे का काम पूरा नहीं होता तब तक कोई भी सचिव अपने घर नहीं जाएगा। बीडीओ भी ब्लॉक परिसर में रात्रि निवास करेंगी।
सचिव उमेश वर्मा से सेमोर, नोहरेपुर और अवशेरगढ़ में आवास पात्रता की जांच के बारे में पूछा, सही जवाब नहीं मिलने पर राज्यमंत्री ने फटकार लगाई। कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी गांवों में जाकर एक-एक पात्र का सत्यापन कर आवास योजना का लाभ दिलाएं। मथुरानगर निवासी संध्या ने आवास दिलवाए जाने की मांग की तो मंत्री ने आवास के साथ भूमि दिलवाने के आदेश दिए। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवानंद पांडेय, बीडीओ मोनिका पाठक, संदीप त्रिपाठी, पवन वर्मा, अनिल कुमार सिंह सहित कई मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें