फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वृद्धा की मौत का रहस्य गहराया, घर से नकदी-जेवर भी गायब

Wed, 11 Mar 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया गांव में चार दिन पहले खेत के पास सूखे नाले में मृत मिली वृद्ध महिला बसंती की मौत का मामला अब और पेचीदा हो गया है। दिल्ली से लौटे बेटे ने घर में बक्से से 2300 रुपये नकद, चांदी की जंजीर, चांदी के बाले और पायल गायब होने की बात कही है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

लाही पंचायत के पड़रिया गांव निवासी बाबूलाल रावत की पत्नी बसंती रावत का शव रविवार को उनके घर से करीब सौ मीटर दूर खेत में पड़ा मिला था। परिवार के मुताबिक वह शनिवार देर रात अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों का कहना है कि मृतका के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। चिकित्सकों ने विसरा के साथ हृदय भी सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। इसी बीच मृतका के इकलौते पुत्र छेद्दू, जो दिल्ली में रहते हैं, गांव लौटने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी होली के त्यौहार पर अपने मायके लालपुर गई हुई थी। ऐसे में घर में उनकी मां बसंती रावत छोटी बहन के बेटे के साथ अकेली थीं। घर की जांच की गई तो बक्सा पीछे की ओर से टूटा हुआ मिला। आशंका जताई कि किसी ने पहले घर में चोरी की और विरोध करने पर उनकी मां की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। हैदरगढ़ के कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें