बाराबंकी। प्रदेश स्तर पर जारी दो महत्वपूर्ण रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाराबंकी ने बेहतर उपलब्धि हासिल की है। शासन स्तर से विभिन्न विकास कार्यों, लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति तथा जन शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटरिंग के आधार पर जारी रैंकिंग में जिले को प्रदेश में दूसरा और तीसरा स्थान मिला है, जो पिछले माह की रैकिंग की अपेक्षा काफी बेहतर रहा है और जिला टॉप टेन में बना हुआ है।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में राजस्व वादों के निस्तारण में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है, जिससे आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने में सहायता मिली है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।