बाराबंकी। बाढ़ से बचाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही समीक्षा करेंगे। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ से बचाव को लेकर चल रहीं लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रभारी मंत्री सोमवार सुबह साढ़े दस बजे संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में बैठक कर समीक्षा करेंगे। एडीएम ने बताया कि इस संबंध में डीएम की ओर से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।