देवा (बाराबंकी)। देवा-बाराबंकी रोड पर जहांगीराबाद क्षेत्र में चंदौली गांव के निकट रविवार देर रात ऑटो रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी। ऑटो रिक्शा पलटने से उस पर सवार पांच लोग घायल हो गए जिन्हें सीएचसी देवा में भर्ती कराया गया। सीएचसी देवा के फार्मासिस्ट नागेश त्रिपाठी ने बताया कि ऑटो रिक्शा सवार गुलिस्फा (16) निवासी सिपहिया, सबा (18), आसिफ (10), रूबिया (40) निवासी सिपहिया व शिवा रावत निवासी अटवटमऊ की हालत खतरे से बाहर है।