फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किसानों का चेहरा नहीं पहचान रही मशीन

Thu, 06 Nov 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद। समर्थन मूल्य पर धान खरीद में इस बार पॉश मशीन पर अंगूठा रखने के बजाय किसान को चेहरा दिखाना पड़ रहा है। आइरिस मशीन कई किसानों का चेहरा नहीं पहचान पा रही। इससे किसानों से धान खरीद में तेजी नहीं आ पा रही। वर्षों पहले बने आधार कार्ड में अपलोड और वर्तमान फोटो में अंतर निकल रहा है। धान बेचने के लिए पंजीकरण आधार नंबर से किया जाता है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर आखों को स्कैन करके धान खरीदा जाता है। जबकि पहले अंगूठा लगाने से धान की खरीद हो जाती थी। विपणन शाखा के दरियाबाद क्रय केंद्र पर मशीन को चेहरा पहचाने में दिक्कत हो रही है। इससे कई किसान निराश हैं। स्थानीय ब्लॉक के पांच क्रय केंद्रों पर अभी तक मात्र पांच सौ क्विंटल खरीद हुई। केंद्र प्रभारी एवं विपणन निरीक्षक अरुण कुमार का कहना है कि आइरिस मशीन से किसानों के सत्यापन में दिक्कत आ रही है। जल्द समस्या दूर कर ली जाएगी। क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर हाल बेहाल है। दरियाबाद में दो क्रय केंद्र हैं। दरियाबाद के दो केंद्रों पर 135 टिक्वंटल, लालगंज में 150, मिर्दी, मिर्दाही में 163 व मुथुरा नगर में 60 क्विंटल धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें