फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने नहर में लगाई छलांग, डूबकर मौत

Sat, 13 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवा कोतवाली क्षेत्र के माती चौकी अंतर्गत जमुवासी गांव के पास शारदा नहर में शनिवार की सुबह प्रेमी युगल के शव मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी युगल ने एक साथ नहर में कूदकर जान दे दी है।
विज्ञापन


जबकि प्रेमी जोड़े के हाथ दुपट्टे से आपस में बंधे होने व उनके शव गांव के पास ही नहर में मिलने से इसे ऑनर किलिंग होने की आशंका जताई जा रही है। ये दोनों 11 मई से अपने-अपने घरों से लापता थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एसपी ने घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। वहीं मृतक युवक के परिवारीजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन

    
घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुवासी की है। इस गांव के निवासी रामसेवक विश्वकर्मा की पुत्री सुधा (17) का पड़ोस में रहने वाले रंजीत उर्फ भूरा यादव (19) पुत्र र्स्वगीय नगेसर लाल निवासी ग्राम कमरखा थाना जहांगीराबाद के साथ बीते काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

रंजीत पेशे से मजदूरी करता था और बचपन में ही अपने पिता के स्वर्गवास होने के बाद से वह मामा कैलाश यादव के घर पर रहता था। बताते हैं कि बीती 11 मई से ही दोनों प्रेमी युगल लापता हो गए थे और दोनों के परिवारीजन उन्हें ढूंढ़ रहे थे।

शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे जमुवासी शारदा नहर पुल के पिलर में दोनो के शव फंसे दिखाई पड़े। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया तो उनकी पहचान जमुवासी गांव के रंजीत उर्फ भूरा यादव व सुधा विश्वकर्मा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष बीडी तिवारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है।                        
                       
एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा                        
 घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर धनंजय सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों मृतकों के परिवार वालों से अलग-अलग पूछताछ भी की। एसपी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। एसपी ने बताया कि दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से निकला है। कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।       
                     
ऑनर किलिंग की चर्चा से मचा रहा हड़कंप
गांव के प्रेमी युगलों के शारदा नहर में मिले शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म था। दोनों प्रेमी युगलों के हाथ आपस में दुपट्टे से कस के बंधे होना व जिस तरह से गांव के पास ही नहर में प्रेमी युगल के बंधे हुए शव मिले हैं उससे भी लोग यह कह रहे हैं कि इस तरह से हाथ बांधकर कोई कैसे पानी में कूद सकता है।

इसके अलावा यदि नहर में प्रेमी युगल कूदे थे तो उनके शव कहीं आगे क्यों नहीं बहकर गए। इन सब बातों को देखते हुए यह घटना ऑनर किलिंग होने का इशारा कर रही है। हालांकि इन बातों के बारे पुलिस की जांच के बाद ही पता लग सकेगा। 

पिता की मौत के बाद मामा के घर रहता था रंजीत                        
करीब पंद्रह साल पहले रंजीत यादव के पिता नगेसर की मौत हो गई थी। इसके बाद रंजीत अपने भाई संदीप के साथ मामा रामकैलाश के जमुवासी स्थित घर पर रहता था। जबकि इनकी मां राधिका तीसरे भाई प्रदीप के साथ अपने गांव में रहती थी।

मृतक रंजीत के मामा रामकैलाश व मामी मधु लखनऊ आलमबाग में रहती हैं जिसके चलते वह अपने भाई संदीप के साथ मामा के घर पर रहता था। भाई संदीप ने बताया कि 11 मई को वह और रंजीत अनौरा में एक रिश्तेदारी के वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। वहीं से रंजीत गायब हुआ था।        

मामी व भाई ने लगाया हत्या का आरोप      
मृतक रंजीत की मामी मधु व भाई संदीप ने कहा कि रंजीत की हत्या गांव के कुछ लोगों ने की है। इनका कहना है कि जमीनी विवाद में चल रही रंजिश के चलते मार्च माह में भी रंजीत को धमकी मिली थी। हालांकि मृतक के भाई व मामी ने मृतक लड़की के घरवालों पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही पुलिस को अभी तक कोई लिखित प्रार्थना पत्र ही दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें