फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ज्येष्ठा नक्षत्र और वृद्धि योग में मनाया जाएगा खिचड़ी पर्व

Wed, 14 Jan 2026 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मकर संक्राति को लेकर शहर में सजी तिल से बनी समाग्री की दुकानें।
विज्ञापन
बाराबंकी। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त हो गया है, लेकिन शुक्र अस्त होने के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य फरवरी से शुरू होंगे। ज्येष्ठा नक्षत्र और वृद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। खिचड़ी पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मकर संक्रांति को लेकर बुधवार को बाजार में लोग तिल व तिल से बनी सामग्री की खरीदारी करते रहे। ज्योतिषाचार्य अखिलेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व स्नान-दान पुण्य के लिए शुभ माना जाता है। 14 जनवरी को भगवान सूर्य धनु राशि से मकर राशि में जा रहे हैं। रात्रि 9:39 बजे सूर्य का राशि में प्रवेश हो रहा है। संक्रांति का पर्व सूर्योदय कालीन शुभ रहता है। ऐसे में पुण्य काल दूसरे दिन मनाया जाता है। स्नान दान पुण्य का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन वृद्धि योग शुभ द्वादशी तिथि ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग है। मकर संक्रांति में किया गया स्नान-दान और पूजा कई गुना पुण्य फल प्रदान करता है। मान्यता है कि इस शुभ काल में दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है और साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें