बाराबंकी। जिले में तैनात तीन इंस्पेक्टर, 11 चौकी प्रभारी व 20 दरोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के साथ ही एक एसएसआई को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने रविवार देर रात इन तबादलों का आदेश जारी किया। इनमें 13 दरोगा पुलिस लाइन से थानों में तैनात किए गए हैं।
शहर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक पद पर तैनात पारस नाथ यादव को अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया है। कोठी थाने के अतिरिक्त निरीक्षक रामनरेश यादव को कोतवाली नगर का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइन से निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी को स्वाट टीम भेजा गया है।
पुलिस लाइन से उप निरीक्षक दौमित्र सेन रावत को सर्विलांस सेल, अशोक कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी माती, शशिकांत सिंह को चौकी प्रभारी सिविल लाइंस, धर्मेन्द्र सिंह राठौर को प्रभारी फील्ड यूनिट, हरिश्चंद्र को थाना देवा, राकेश कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी अलियाबाद, शिव सिंह को एसएसआई जहांगीराबाद, दीनानाथ को थाना रामनगर, प्रेम चंद्र को थाना फतेहपुर, महेन्द्र को न्यायालय सुरक्षा, प्रेमराज सिंह को थाना हैदरगढ़, सत्यपाल सिंह को थाना मसौली में तैनाती दी गई है।
इसी प्रकार जिला अस्पताल चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह को सुबेहा की सरायगोपी पुलिस चौकी, बंकी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी रामपुर कटरा सफदरगंज, धर्मेंद्र कुमार शुक्ल को शहर कोतवाली से जिला अस्पताल चौकी प्रभारी बनाया गया है।
आदेश के तहत अभिषेक राय को शहर कोतवाली नगर से सौमैया चौकी प्रभारी, संतोष कुमार त्रिपाठी को चौकी प्रभारी महादेवा थाना रामनगर से चौकी प्रभारी सआदतगंज, अभिनंदन पाण्डेय को चौकी सआदतगंज से चौकी प्रभारी महादेवा, विजय कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर से थाना देवा, अखिलेश कुमार प्रजापति को चौकी प्रभारी मितई थाना देवा से चौकी प्रभारी उमरा कुर्सी, संजय यादव को कोठी थाना से चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर, अवधेश कुमार को चौकी प्रभारी अलियाबाद से चौकी प्रभारी मानपुर लखैचा भेजा गया है।
उधर, टिकैतनगर थाने के एसएसआई विजय कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।