फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बीमा कंपनी देगी दो लाख रुपये क्षतिपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सिविल कोर्ट परिसर के एडीआर भवन में स्थित स्थायी लोक अदालत अधिकरण में अपील के बाद एक महिला को न्याय मिला। बीमा कंपनी महिला को दो लाख रुपये क्षतिपूर्ति देगी।
विज्ञापन

वादी शांति देवी ने अपील कर बताया कि उनके पति दिनेश कुमार का बैंक खाता स्टेट बैंक में संचालित था, उसी खाते से नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 20 रुपये प्रतिमाह प्रीमियम की कटौती होती थी। पांच मार्च 2023 को सड़क हादसे में उनके पति का निधन हो गया। बीमा कंपनी ने क्षतिपूर्ति नहीं दी। उन्होंने 21 जनवरी 2026 को अधिकरण में अपील की। अधिकरण की ओर से बीमा कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो आखिरकार दो लाख रुपये देने को तैयार हुए। सुलह समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण किया गया। शांति देवी का कहना है कि अधिकरण में अपील करने पर उन्हें न्याय मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें