फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: राजकुमारी हत्याकांड में पति भी जांच के दायरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा मजरे सेमरावां गांव में 10 अप्रैल को महिला राजकुमारी की निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। महिला का पति भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन

लाला का पुरवा गांव निवासी सूरजलाल के अनुसार सुबह वह मजदूरी के लिए बाराबंकी गया था। काम न मिलने पर वापस दोपहर में लौटा तो घर के अंदर उसकी पत्नी राजकुमारी का शव मिला। महिला की गला रेत की हत्या की गई थी। पुलिस ने अपने तीन पुराने एंगल जर-जोरू-जमीन के हिसाब से मामले की जांच शुरू की। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम भी घटना को सुलझाने में लगी है। घटना के दूसरे दिन ही तीन लोगों से पूछताछ हुई थी। कुछ सुराग मिले हैं। वहीं, एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें