फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तेज धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान

Tue, 06 May 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दिन में निकली तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने सोमवार को लोगों को खास तौर पर परेशान किया। सोमवार को दिन में निकली तेज धूप की तपिश से बचने के लिए दोपहर होते-होते लोगों को अपने घरों में ही रहने को विवश होना पड़ा। जरूरी काम के कारण घरों से बाहर निकले लोगों को भी सूरज की तपिश से बचने के लिए सूती कपड़े के चेहरा व शरीर ढकने के साथ ही छाता लेकर निकलने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापामान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में 25 से 35 घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ कुछ इलाकों में गरज व चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
सोमवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे दिखाई दिए। दोपहर होते ही धूप इतनी चटक हो गई। इससे बचने के लिए लोगों को छांव तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा। शाम को कुछ देर के लिए आसमान पर बादल छाए इससे कुछ राहत जरूर मिली है। शाम को मौसम सुहाना होने पर लोगों के घरों से बाहर निकलने पर बाजार में चहल पहल दिखी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें