फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर

Tue, 06 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटे में कुर्सी में जहां पिकअप की टक्कर से तो शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुर्सी क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज निवासी हुसैन अहमद (50) सोमवार दोपहर बाद बाइक से बाबागंज रोड पर जा रहे थे । इस दौरान एक निजी अस्पताल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर घायल हुसैन अहमद को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां से लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम तक परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की सूचना पुलिस को नहीं दी। पिकअप गांव ही बताई जा रही है।
उधर, रविवार शहर कोतवाली क्षेत्र में देव रोड पर जिला उद्योग केंद्र के पास सौमैयानगर निवासी अविनाश (37) गंभीर हालत में सड़क पर पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया जहां मौत इलाज शुरू होने से पहले उनकी मौत हो गई। मृतक भटेहटा गांव के पास एक कंपनी में ठेकेदार था। उधर, सोमवार शाम सफदरगंज थाना क्षेत्र में बदोसराय रोड पर सैदनपुर कस्बे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बदोसराय के खजुरिहा गांव का अमन रावत घायल हो गया। उसे बड़ागांव सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें