बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे सोमवार को केवल यातायात मार्ग नहीं, बल्कि राजनीतिक शक्ति-प्रदर्शन और उत्सव का विराट मंच बन गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में हाईवे करीब चार घंटे तक उत्सव पथ में तब्दील रहा। सड़क किनारे लगी फूल बरसाने वाली मशीनें, 24 से अधिक बुलडोजरों पर सवार कार्यकर्ताओं की पुष्प-वर्षा और भगवान राम व हिंदुत्व को समर्पित डीजे गीतों पर झूमता जनसैलाब... हर दृश्य यह संदेश दे रहा था कि बाराबंकी में भाजपा का संगठनात्मक दमखम पूरे उफान पर है।
करीब सुबह 10:30 बजे लखनऊ की सीमा से किसान पथ के पास जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बाराबंकी की सरहद में प्रवेश किया, नारेबाजी और पुष्प-वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया। यहां कुर्सी के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा खुले वाहन में सवार प्रदेश अध्यक्ष हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते रहे।
सफेदाबाद में लखीमपुर के विधायक सौरभ सिंह सोनू, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भारी भीड़ के चलते सुरक्षा कारणों से प्रदेश अध्यक्ष को वाहन से उतरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद लॉन में कार्यक्रम हुआ।
जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ा, चौंपुला तिराहा गुलाब और गेंदा बरसाने वाली मशीनों से महक उठा। डीजे पर बजते राम-भजन और राष्ट्रवादी गीतों पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। इसके बाद लक्षबर बजहा, दादरा, सफदरगंज चौराहा, कोटवासड़क, भिटरिया मोड़ पर भगवा झंडों और नारों की गूंज रही। इस मौके पर जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत व लल्लू सिंह, शरद अवस्थी, संतोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, शशांक कुसुमेश, अरविंद मौर्य, हरगोविंद सिंह, अमरीश रावत, रामकुमारी मौर्य, राजकिशोर मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, जगदीश गुप्ता, रोहित सिंह, पवन सिंह रिंकू, सिद्धार्थ अवस्थी मौजूद रहे।
वोट दिया या नहीं, विकास सबका होगा : पंकज चौधरी
लखनऊ से अयोध्या जाते समय बाराबंकी में 11 स्थानों पर हुए भव्य स्वागत के बाद रामसनेहीघाट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार विकास में जाति-पाति या वोट की शर्त नहीं लगाती। हम उनका भी विकास करते हैं जो वोट देते हैं, और उनका भी जो वोट नहीं देते। यही भाजपा का संस्कार है।
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का फूल बरसाकर स्वागत करत
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का फूल बरसाकर स्वागत करत
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का फूल बरसाकर स्वागत करत
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का फूल बरसाकर स्वागत करत
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का फूल बरसाकर स्वागत करत