फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दिन में खिली धूप, शाम को बढ़ी गलन

Tue, 13 Jan 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाराबंकी। जिले में दिन में खिली धूप के बावजूद शाम होते ही गलन बढ़ गई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया।
सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हो गई। दोपहर तक धूप इतनी तीखी हो गई कि लोगों को जैकेट और स्वेटर उतारने पड़े। इस दौरान अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को 22.2 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

हालांकि, दिन ढलते ही मौसम ने करवट बदली और ठंड के साथ गलन भी बढ़ने लगी। शाम होते-होते पारा नीचे लुढ़क गया और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
बढ़ती ठंड और गलन के कारण लोग खासे परेशान नजर आए। जहां भी अलाव जलते दिखे, लोग ठंड से बचने के लिए कुछ पल के लिए रुकने लगे। शाम के समय ठंड इतनी बढ़ गई कि लोगों को हीटर और ब्लोअर का सहारा लेना पड़ा।
उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कभी तापमान बढ़ेगा तो कभी गिरेगा। विभाग ने दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। साथ ही, बूंदाबांदी के साथ बारिश होने से भी इन्कार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


फसलों पर पड़ सकता है विपरीत असर

उपकृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने मौसम में हो रहे बदलाव पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि मौसम अभी से गर्म होने लगा तो इसका फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और आवश्यकतानुसार कदम उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें